आज़मगढ़, 15 नवंबर 2025।

मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ द्वारा आजमगढ़ में ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रोबोटिक सर्जरी की नवीनतम तकनीकों और उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि मेदांता विभिन्न जटिल सर्जरी को विश्वस्तरीय रोबोटिक तकनीक से सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। इसमें स्त्रीरोग, यूरोलॉजी, उदर संबंधी सर्जरी, हृदय प्रक्रियाएं और कई अन्य जटिल ऑपरेशन शामिल हैं।

मेदांता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर तथा यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी निदेशक, डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा लाभ जटिल प्रक्रियाओं में अत्यधिक सटीकता है। इससे ऑपरेशन का समय कम होता है, मरीज की रिकवरी तेज होती है और पोस्ट-ऑपरेटिव संक्रमण का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि तकनीक में हो रही लगातार प्रगति इलाज की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगी।

नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र एस. भदौरिया ने कहा कि मेदांता के रीनल सर्विसेज में प्री-ट्रांसप्लांट मूल्यांकन से लेकर पोस्ट-ट्रांसप्लांट देखभाल तक की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये सेवाएं एंड-स्टेज किडनी डिज़ीज़ से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो रही हैं।

किडनी से जुड़े प्रमुख बिंदु डॉक्टरों ने बताए:

यूरिन आउटपुट में कमी किडनी फेल्योर का पहला प्रमुख संकेत है।

शरीर में तरल पदार्थ का जमाव आंखों के नीचे सूजन, फेफड़ों में पानी और पेट में सूजन का रूप लेता है।

भूख में कमी, मतली, एनीमिया और थकान किडनी फेल्योर के सामान्य लक्षण हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट के तीन महीने के भीतर यूरिन आउटपुट और क्रिएटिनिन स्तर सामान्य होने पर ट्रांसप्लांट सफल माना जाता है।

समय पर दवाएं और नियमित फॉलो-अप ट्रांसप्लांट किडनी के दीर्घकालिक कार्य के लिए आवश्यक हैं।

मेदांता लखनऊ अपनी ओपीडी सेवाएं अब आजमगढ़ में नियमित रूप से उपलब्ध करा रहा है, जिससे मरीजों को अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

आजमगढ़ में मेदांता लखनऊ का नियमित ओपीडी शेड्यूल:

पहला शनिवार: यूरोलॉजी – डॉ. इमरान अहमद खान, AGM हॉस्पिटल

दूसरा बुधवार: कार्डियोलॉजी – डॉ. हिमांशु गुप्ता, विनायक हॉस्पिटल

तीसरा शनिवार: पल्मोनोलॉजी – डॉ. विपुल प्रकाश सरोज, संबंधित हॉस्पिटल

तीसरा शनिवार: यूरोलॉजी – डॉ. इमरान अहमद खान, AGM हॉस्पिटल

चौथा गुरुवार: GI सर्जरी – डॉ. आशिष बंसल, रामा हॉस्पिटल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *