आजमगढ़, लहरपार मोड़ के पास हाईवे पर 15 नवंबर को रात्रि लगभग 8:45 पर 3 कार आपस में टकरा जाने के कारण कई लोग घायल हो जाते हैं, जिसमें 2 युवक को काफी चोट आ जाती है जो की नूरपुर कला अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं अंगेश उम्र 17 वर्ष और धर्मेंद्र उम्र 35 वर्ष है जिनकी कार दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो जाती है और इन्हें बहुत ज्यादा चोट आई है

एक्सीडेंट की सूचना मिलते है आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और भीड़ जमा हो गयी, किसी ने तुरंत 108 पर कॉल लगाया और सूचना दी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार केस एम्बुलेंस नंबर UP32EG 4646 पर असाइन हुआ, केस असाइनमेंट होते ही तुरंत एम्बुलेंस स्टाफ EMT राहुल यादव और पायलट दरगाही लाल लोकेशन को कन्फर्म करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और मरीज को एम्बुलेंस में बिठाया उसके बाद मरीज को एम्बुलेंस के अंदर ERCP की सहायता से प्राथमिक उपचार देते हुए घायल मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले गये, स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में डॉक्टर ने देखने के बाद तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया इसके बाद 108 की वही गाड़ी दोनों घायलों को आजमगढ़ जिला मंडली अस्पताल में सकुशल भर्ती कराया.

स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता और मानवता के चलते घायल की जान बच सकी.

जानता ने 108 एम्बुलेंस टीम की इस कार्य के लिए जमकर प्रसंशा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *