आज़मगढ़। भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। निरहुआ ने कहा कि जिस प्रकार बिहार चुनाव में खेसारी लाल यादव का राजनीतिक हश्र हुआ, वैसा ही हश्र उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का होने वाला है।

उन्होंने ईवीएम पर उठाए जाने वाले सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। निरहुआ ने कहा, “अगर ईवीएम हैक होती या वोट चोरी होता, तो मैं आजमगढ़ से चुनाव क्यों हारता?”

उन्होंने विपक्ष द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर किए जाने वाले आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जनता के समर्थन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए।

निरहुआ के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *