संवाददाता आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत घर आजमगढ़ में चल रहा है जिसका आज आखिरी बैच का पहला दिन है जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के सभी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लिया प्रशिक्षण स्थल पर आज दोपहर 02:00 बजे प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे लखनऊ हेड ऑफिस से क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला और क्वालिटी इंस्पेक्टर हेड अजय वर्मा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मेडिकल टेक्नीशियन से बात की सभी जरूरतमंद को क्वालिटी सर्विस देने के बारे में बात किया उनसे सवाल भी किया और अपना अनुभव भी साझा किया उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से Pre हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी लखनऊ से आए ट्रेनर अवधेश कुशवाहा व आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी 24 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण हुआ इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा शिव प्रकाश सिंह, जिला प्रभारी अजय राय वरुण यादव अशोक चौरसिया और अजय यादव सभी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *