26 नवंबर 2025, संविधान दिवस के अवसर पर जनपद आज़मगढ़ में जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इन दिनों विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्राम पंचायतों में हाट–बाजार, टोला-मोहल्ला, एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा रोगों से बचाव के लिए नियमित सफाई की महत्ता बताई।

पॉलिथीन मुक्त जनपद बनाने पर विशेष बल

ग्रामीण सफाई कर्मियों ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे पॉलिथीन का प्रयोग न करें। बाहर निकलते समय कपड़े का झोला साथ लेकर चलें, ताकि गांव और बाजार क्षेत्र पॉलिथीन मुक्त बन सके।

ग्राम पंचायत एकरामपुर में विशेष सफाई

संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान अनुसूजा मौर्य की देखरेख में ग्राम पंचायत एकरामपुर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

यादव बस्ती में होने वाले विवाह कार्यक्रम को देखते हुए वहां की सड़कों के दोनों किनारों की घास की कटाई, झाड़ू लगाना, कचरा हटाना एवं दवा का छिड़काव किया गया। आस-पास के क्षेत्रों में भी इसी प्रकार लगातार सफाई की जा रही है, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित ग्राम पंचायत के कई सफाई कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत एकरामपुर

विकासखंड पल्हनी, जनपद आज़मगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *