








राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से जनपद आज़मगढ़ में स्वच्छता गतिविधियाँ निरंतर जारी हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी के सभी ग्राम पंचायतों में नियंत्रण अभियान के रूप में व्यापक साफ-सफाई कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत सराय मनराज में ग्राम प्रधान के नेतृत्व और देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान—
नालियों के आसपास की घास की कटाई
नाली की सफाई
झाड़ू लगाकर रास्तों की साफ-सफाई
कचरा हटाने का कार्य
लगातार किया गया।
सफाई कर्मियों, ग्रामवासियों, समाजसेवियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, नर्मदा गौड़, अनुराधा सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सराय मनराज, विकासखंड पल्हनी, जनपद आज़मगढ़
