आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष निर्वाचन अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय सक्रियता देखने को मिल रही है। जिला अधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में SIR फॉर्म के वितरण एवं संग्रहण का कार्य तेजी से जारी है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी घर–घर जाकर फॉर्म लेने में बीएलओ का सहयोग कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।

बीएलओ द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया भी तेजी से संपादित की जा रही है, जबकि सफाई कर्मचारी फॉर्म इकट्ठा कर समय से बीएलओ तक पहुंचा रहे हैं। इससे भारत निर्वाचन से जुड़े कार्यों में अपेक्षित तेजी लाई जा रही है।

29 नवम्बर 2025 को ग्राम पंचायत एकरामपुर, विकासखंड पल्हनी, में ग्राम पंचायत अधिकारी ममता जी के निरीक्षण में बीएलओ किरण यादव को सफाई कर्मियों—जिले के सफाई कर्मचारी अध्यक्ष सी.पी. यादव, गुलाब चौरसिया, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, मनोरमा, बिंदु सिंह—ने फॉर्म सौंपे और ग्रामीणों से फॉर्म एकत्र कर उन्हें उपलब्ध कराया।

ग्राम पंचायत एकरामपुर समेत पूरे जनपद में यह अभियान प्रशासन की पारदर्शिता एवं जनता–हित की कार्यशैली का उदाहरण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *