ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व बीएलओ ने मिलकर घर-घर फॉर्म संग्रह और स्वच्छता कार्यों में दिया योग

आज़मगढ़/पल्हनी।

मुख्य विकास अधिकारी आज़मगढ़ के आदेशानुसार संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत कोल बाज बहादुर में 4 दिसंबर 2025 को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े इस अभियान में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ एनसीआर में योगदान हेतु घर-घर फॉर्म भरवाए गए। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म लिए गए तथा उन्हें ऑनलाइन किया गया। अधिकांश फॉर्म जमा हो चुके हैं, कुछ का कार्य जारी है।

ग्राम प्रधान के देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नाला सफाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने, तथा चूना छिड़काव जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। यह अभियान संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान के दौरान ग्रामीण सफाई टीम के

गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मोहम्मद असलम, श्री कृष्णा यादव, आसमा खातून सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया।

अधिकारियों व कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत से ग्राम पंचायत में स्वच्छता का सकारात्मक संदेश फैल रहा है और लोग जागरूकता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *