आज़मगढ़। जनपद के महाराजगंज क्षेत्र में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण का शुभकार्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने किया। मंच से संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मौजूदा सरकार ने जनता के असली मुद्दों से ध्यान हटाकर भ्रम फैलाने का काम किया है।

अनावरण समारोह में सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक नफ़ीस अहमद, विधायक पूजा सरोज, विधायक अखिलेश यादव, विधायक संग्राम यादव,विधायक एच.एन. पटेल, समाजवादी नेता आलमबदी, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, महिला जिला अध्यक्ष बबीता चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक रामधनी यादव ने बताया कि क्षेत्र में नेताजी की प्रतिमा स्थापना लंबे समय से लोगों की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसानों, गरीबों और वंचितों की आवाज थे।

मंच से शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने सदैव सामाजिक न्याय और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “सरकार केवल प्रचार में जुटी है, जबकि जनता महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से परेशान है।”

स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा अनावरण को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए नेताजी को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *