आजमगढ़।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों और टोला–मोहल्लों में व्यापक साफ-सफाई कार्य किए जा रहे हैं।
आज 10 दिसंबर 2025 को खंड विकास अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम पंचायत हरिहरपुर में संगीत घराना क्षेत्र तथा डीएवी इंटर कॉलेज के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। विद्यालय परिसर, सड़क के दोनों किनारों व प्रदर्शनी स्थल के आसपास घास की कटाई, झाड़ू लगाकर सफाई, पॉलिथीन एकत्रीकरण, कचरा हटाने तथा दवा के छिड़काव का कार्य किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य वर्तमान में फैले विभिन्न रोगों के प्रकोप को रोकना है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई के साथ लोगों को जागरूक किया कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जिससे रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, रामाश्रय कुमार, अनिल मौर्य, उमेश यादव, तथा महेश यादव, बृजेश यादव, वीरेंद्र कुमार गौतम, सुनील यादव, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, बबीता, सुकून, नर्मदा गौड़, मनोरमा, पुनीत यादव, बिट्टू, महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
