आजमगढ़। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर सभी विकास खंडों में व्यापक स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

वर्तमान समय में तरह-तरह के रोगों के बढ़ते प्रकोप को रोकने तथा आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार घर–घर और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चला रहे हैं। लोगों को अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

11 दिसंबर 2025 को खंड विकास अधिकारी के आदेशानुसार बावली मोड़ से करतालपुर चौराहा, भंवरनाथ मंदिर मार्ग, हाफिजपुर चौराहा, जुनैदगंज तथा संगीत विद्यालय हरिहरपुर तक लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों ने रोड के दोनों पटरियों से कचरा हटाया, झाड़ू लगाया, नालियों की सफाई की तथा दवा का छिड़काव किया।

इसी प्रकार पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है।

आज के सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, बाबूराम मंत्री, सेक्टर प्रभारी राजबहादुर चौधरी, अभय चौहान, अनिल मौर्य, रामाश्रय कुमार, बृजेश यादव, वीरेंद्र कुमार, उमेश यादव, महेश यादव, अतुल कुमार, अजय मौर्या, श्री रामबचन, कमलेश कुमार, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, बबीता, सुकून, बिट्टू, इश्तियाक, पुनीत यादव, शेख मनु, झुलई, विनोद कुमार, विनोद राम, सीमा मौर्य, सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत: हरिहरपुर, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *