108 एंबुलेंस द्वारा सभी को पहुंचाया गया अतरौलिया ट्रामा सेंटर

गंभीर मरीजों को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल किया गया रेफर

आज़मगढ़ अतरौलिया। गुरुवार को जनपद देवरिया के ग्राम चितई बाजार, भोजपुरिया टोला, थाना रुद्रपुर के लगभग 30 श्रद्धालु, जो जनपद अम्बेडकर नगर स्थित गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे थे, का वाहन अचानक थाना अतरौलिया क्षेत्रान्तर्गत सिकंदरपुर चौराहा के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा करीब 11 बजे हुआ। हादसे में 30 श्रद्धालु घायल हुए है , जिसमे 11 बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा अतरौलिया ट्रामा सेंटर लाया गया सीएम योगी आदित्यनाथ की मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार तुरंत अस्पताल पहुँचकर घायलों से कुशलक्षेम लिया और उनके बेहतर इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सौ सैय्या अस्पताल अतरौलिया में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अचानक इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन डॉक्टर और नर्सों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया, जिनमें 11 की स्थिति गंभीर है। एक व्यक्ति को मस्तिष्क में गंभीर चोट के कारण पीजीआई चक्रपानपुर भेजा गया। वहीं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अस्पताल पहुँचकर घायलों का कुशलक्षेम लिया। अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को उनके घर सुरक्षित पहुँचाने की व्यवस्था भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *