आजमगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, झाड़ू लगाना, घास की कटाई एवं दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के साथ-साथ बीएलओ का सहयोग करते हुए एनसीआर (NCR) फॉर्म घर-घर से एकत्र कर बीएलओ के सत्यापन के उपरांत ऑनलाइन प्रक्रिया भी कराई जा रही है। संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर विकास भवन परिसर एवं उसके आसपास क्लब के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान विकास भवन परिसर में घास की कटाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने तथा दवा के छिड़काव का कार्य किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वर्तमान में फैल रहे विभिन्न रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनाएं और रोगों से बचाव करें।

स्वच्छता अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, सुनील यादव, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, महेंद्र कुमार शर्मा, रामसामऊज, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, बिट्टू, बृजेश चौहान, मिंटू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *