आजमगढ़। जनपद के जिलाधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं कल्याणकारी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जाने जाते हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली के चलते जनपद में एक अलग पहचान बनी है। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

शासन के निर्देशानुसार वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न रोगों से बचाव एवं नियंत्रण के उद्देश्य से सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी आवास के पीछे स्थित काशीराम आवास, चकगोरया में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कचरा हटाया गया, झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई तथा संक्रमण से बचाव हेतु चुने का छिड़काव किया गया। साथ ही ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, पॉलिथीन का प्रयोग न करें तथा घर से बाहर निकलते समय कपड़े या जूट के झोले का उपयोग करें, जिससे वातावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहे।

इस अवसर पर लोगों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता अपनाकर ही रोगों को दूर भगाया जा सकता है। अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *