आजमगढ़।

KHELO INDIA एवं समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) के अंतर्गत सत्र 2025-26 की जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का भव्य शुभारंभ 17 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुखदेव पहलवान क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र कुमार (IAS), जिलाधिकारी आजमगढ़ रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और बच्चों को खेल के महत्व, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहक्रीड़ा प्रभारी के रूप में नवनीत कुमार चौबे, खण्ड शिक्षा अधिकारी जहानागंज, नगर क्षेत्र तथा कुलदीप नारायण सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़, सठियांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं क्रीड़ा प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी रहे।

कार्यक्रम के सहसंयोजक अजय तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ठेकमा एवं संयोजक राजीव पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ रहे।

इसके साथ ही जिला संयोजक निधि राय, कम्पोजिट विद्यालय मल्लूपुर, बिलरियागंज द्वारा आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया गया।

प्रतियोगिता के दौरान आर्टिस्टिक योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कम्पोजिट विद्यालय मल्लूपुर, बिलरियागंज के बच्चों को ₹5100 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा।

इस अवसर पर शिखा राय, रीना राय, सुमि, अथर्व, रेखा चौरसिया, वंदना राय, सिंपल सिंह, ज्योति राय, वीना गुप्ता एवं अनीता सिंह सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, आत्मविश्वास एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए बाल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *