निरीक्षण के दौरान अलाव जलते हुए एवं रैन बसेरे की व्यवस्था ठीक पायी गई

(कार्यालय आजमगढ़)

आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत कल देर रात्रि जनपद के समस्त तहसीलो मे रैन बसेरे, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन मे जलने वाले अलाव एवं गौशालाओ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।

उक्त रात्रि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ प्रियंका सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रभारी ईओ नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा बड़ादेव स्थित जिला महिला अस्पताल में रैन बसेरे का निरीक्षण्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *