संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

आजमगढ़ मुबारकपुर नगर से सटे उदयभानपुर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया। छात्र छात्राओं सरस्वती वंदना व स्वागत गान रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया चौदहवा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया जिसमें क्षेत्रिय अभिभावक व सम्मानित जन प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया आज ही के दिन 21 दिसम्बर 2012 में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल मुबारकपुर की नींव रखी गई थी तभी से हर वर्ष स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने किया।इसके बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गान गया।इस अवसर पर विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया कक्षा एक छात्र छात्राओं का ग्रुप ने कौव्वाली से शिक्षा की महत्ता पर रोशनी डाली। नर्सरी और केजी के बच्चों नव वर्ष व क्रिसमस डेय पर नृत्य पेश किया।इसी प्रकार विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति से बच्चों अभिभावकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। संस्था के प्रचार्या रेखा ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा धन है।जो खर्च करने से घटता नहीं बल्कि बढ़ता है।यह संस्था बच्चों शिक्षा से उनके जीवन को सजाने संवारने का संकल्प के साथ पूरी लगन और ईमानदार से करती है। जिसका जागता उदाहरण संस्थान के यह बच्चे हैं। संस्थापक आयज अहमद खां ने समस्त आगंतुकों का आभार जताया

इस अवसर पर नवाज खा, प्रवीण सिंह,जमीर अहमद अंसारी, सुरेन्द्र यादव,रमेश, मोहम्मद अजमल उर्फ राशिद,मन्नान,पिन्टू मिर्जा,आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *