आजमगढ़।

जनपद के फुले बाई पॉलिटेक्निक कॉलेज में 24 दिसंबर 2025 से प्रस्तावित महोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव को स्वच्छ और सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में कॉलेज परिसर एवं उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

कॉलेज परिसर के आसपास सड़क की दोनों पटरियों पर घास की कटाई, कचरा निस्तारण एवं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों को अपने प्रतिष्ठान व घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि रोगों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

इसी क्रम में आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को अपने घर-आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, महेश यादव, संजय कुमार, संजय राम, अतुल कुमार, सुनील यादव, रामसमऊज, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, जावेद, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *