सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ में 25 दिसम्बर, 2025 को Good Governance Day and Christmas Day के उपलक्ष्य में Adventurous Sports Camp का आयोजन दिनांक 25 दिसम्बर 2025 को सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आजमगढ़ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी फोटो पर विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक श्री नवाज़ अहमद खान, प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह, शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। इस दिन को Good Governance Day के रूप में भी मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ रचना के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी द्वारा लिखित कविता का पाठ भी किया गया।
उक्त Good Governance Day के अवसर पर श्री अयाज अहमद खान द्वारा स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी जीवन-शैली, कार्यशैली एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का आह्वाहन भी किया।
संस्था में आज क्रिसमस डे के अवसर पर एक Adventurous Camp का आयोजन भी छात्र-छात्राओं के लिए किया गया, जिसका उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक श्री अयाज अहमद खान ने सभी छात्र-छात्राओं के मौजूदगी में फीता काटकर किया। इस कैंप में शामिल होने के लिए सभी छात्र-छात्राएँ बड़े उत्साहित दिखे, कैंप में प्रवेश करते ही सभी छात्र जैसे डबल रोप ब्रिज, कमांडो नेट, स्पाइडर नेट, बॉडी ज़ोर्ब, बॉल कलेक्शन, लैडर क्लाइविंग, सॉफ्ट आर्चरी, डार्ट बोर्ड, वॉल क्लाइविंग, हिपली हॉप, स्पाईडर वेब, ज़ोर्निंग, ज़िप लाइन, बर्मा ब्रिज, गोरिल्ला वॉर फेयर, हिप्टी हॉप, कमांडो क्रॉल और कैम्पिंग आदि खेलों में भाग लिया।
प्रबंधक श्री नवाज़ अहमद खान साहब ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साहस, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है।
संस्था की प्राधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह जी ने कहा कि हमारे विद्यालय का लक्ष्य छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल भी प्रदान करना है। यह Adventurous Camp छात्रों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव भी रहा।
प्रधानाचार्या
