हीटर हवा को शुष्क कर देते हैं, जिससे त्वचा, आंखें, गले में खुजली, एलर्जी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है डा. बी के पटेल SMO
हीटर को लगातार लंबे समय तक न चलाएं, बीच-बीच में ब्रेक लें SMO डा.बी. के. पटेल
रात भर हीटर चालू रखकर न सोएं, यह सबसे खतरनाक SMO डा.बी के पटेल
रिपोर्ट- डा.बीरेन्द्र सरोज आजमगढ
आजमगढ / पी जी आई चक्रपानपुर आजमगढ के SMO डा.बी. के. पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बंद कमरे में हीटर या अलाव जलाना जानलेवा हो सकता है क्योंकि इससे ऑक्सीजन कम होती है और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं, जो दम घुटने, बेहोशी और मौत का कारण बन सकती हैं, इसलिए खिड़की थोड़ी खुली रखें या कमरे में पानी की बाल्टी रखें ताकि हवा में नमी और ऑक्सीजन बनी रहे और सुरक्षा उपाय अपनाएं.
पी जी आई चक्रपानपुर आजमगढ के *डा. बी. के .पटेल (SMO) हीटर एव अलाव से होने वाले खतरो के बारे निम्न प्रकार की जानकारी दी* है
(1) *ऑक्सीजन की कमी* हीटर और अलाव ऑक्सीजन की खपत करते हैं, जिससे कमरे में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है और कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ जाती है.
(2) *कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) विषाक्तता* अधजले ईंधन (कोयला, लकड़ी) से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो रंगहीन और गंधहीन होती है, लेकिन सांस के जरिए खून में मिलकर हीमोग्लोबिन को प्रभावित करती है और शरीर के अंगों को काम करने से रोक सकती है, जिससे जान जा सकती है.
(3) *हवा का सूखना (Dryness)* हीटर हवा को शुष्क कर देते हैं, जिससे त्वचा, आंखें, गले में खुजली, एलर्जी और सांस लेने में परेशानी हो सकती है.
पी जी आई चक्रपानपुर आजमगढ के *SMO डाक्टर बी के पटेल ने हीटर एवं अलाव जलाए तो कैसे करे सुरक्षा* के बारे मे दी जानकारी
(1) *हवा का संचार (Air Circulation)* सोने से पहले या हीटर चलाते समय एक खिड़की को थोड़ा खुला रखें ताकि ताजी हवा आती-जाती रहे.
(2) *पानी का उपयोग* कमरे में नमी बनाए रखने के लिए एक बाल्टी पानी भरकर रखें या ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें.
(3) *हीटर के पास सावधानी* हीटर के पास कपड़े, कागज या पर्दे जैसी ज्वलनशील चीजें न रखें और उसे साफ रखें.
(4) *कम समय के लिए चलाएं* हीटर को लगातार लंबे समय तक न चलाएं, बीच-बीच में ब्रेक लें.
(5) *सोते समय बंद करें* रात भर हीटर चालू रखकर न सोएं, यह सबसे खतरनाक आदत है.
पी जी आई चक्रपानपुर आजमगढ के SNO डा.बी के पटेल ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें, कंबल का इस्तेमाल करें और हीटर के बजाय अन्य सुरक्षित तरीकों पर ध्यान देने पर सलाह देते हुए कहा की यह सावधानियां आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं, इन्हें हल्के में न लें.
