संवाददाता अश्वनी पाठक

आजमगढ़।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी 18 वर्षीय मजदूर चंद्रभान राम पुत्र राम प्रसाद दुर्गा प्रसाद की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना कल शाम करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रभान राम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी बकरी अचानक सड़क पर चली गई, जिसे हटाने के लिए वह आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सौसैया हॉस्पिटल, अतरौलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक चंद्रभान राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *