आजमगढ़।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई कर रोगों की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के आदेश एवं देखरेख में भाजपा कार्यालय रोडवेज क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर, सड़क के दोनों किनारों और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर, पोछा कर तथा कचरा हटाकर साफ-सफाई की गई।
अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी है, ताकि वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
सफाई अभियान में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, महेंद्र शर्मा, सुकून, बबीता सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
