99 यू पी बटालियन एन सी सी, डी ए वी कॉलेज के कैडेटों ने बाइक सवारों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया सचेत
*नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों से जुड़े पैम्फलेट का किया वितरण
आज़मगढ़।संवाददाता ।
नगर के डी ए वी पी जी कॉलेज के 99 यू पी बटालियन एन सी सी से सम्बद्ध कैडेटों ने छात्र छात्राओं, कर्मचारियों व सड़क मार्ग पर चल रहे बाइक सवारों को रोककर यातायात सुरक्षा की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
कमान अधिकारी और प्राचार्य प्रो0 प्रेम चन्द्र यादव के निर्देश पर कैडेटों की इस पहल से नागरिक भी वशीभूत दिखे और बड़े ध्यान से उनकी बातों को सुना।
सहयुक्त एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 पंकज सिंह के संयोजन में कैडेटों ने संकल्प लिया कि वह अनवरत सड़क सुरक्षा चेतना के जागरण के लिए समाज में अपने भूमिका का निर्वहन करते रहेंगे।
