आजमगढ़।

भारतीय नाई सविता सलमानी महासभा के तत्वावधान में भारत रत्न, सामाजिक न्याय के महान पुरोधा स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती नेहरू हाल में भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महासभा के जिला अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन निरंजन शर्मा ने किया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, विधायक संग्राम यादव, पूर्व सांसद कमलाकांत यादव तथा मेहनगर विधायक पूजा सरोज उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और पिछड़े-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की मिसाल है।

इस अवसर पर भारतीय नाई सविता सलमानी महासभा के जिला अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा ने सरकार से मांग की कि भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा जनपद मुख्यालय पर स्थापित की जाए, नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए तथा कर्पूरी ठाकुर की जीवनी को विद्यालयी पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाए, जिससे नई पीढ़ी उनके त्याग, बलिदान और संघर्ष से प्रेरणा ले सके।

कार्यक्रम में बगेई शर्मा, मास्टर जी ओम प्रकाश शर्मा, सोनू शर्मा, राकेश शर्मा, नौशाद सलमानी, चंद्रभान शर्मा, हनुमान शर्मा, संतोष शर्मा, विमलेश शर्मा, मुन्ना शर्मा, दीनदयाल, दिनेश, गुड्डू शर्मा, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *