आजमगढ़। राजभवन के निर्देश के क्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित प्रशासनिक भवन के कुलपति सभागार में एक बैठक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, प्रतियोगिता में समस्त राजकीय, अनुदानित, स्व-वित्त पोषित महाविद्यालयों से भारी संख्या में छात्र-छात्राऐ प्रतिभाग करने पर सहमति अपने प्राचार्य एवं प्रभारी के ईमेल एवं हार्ड कॉपी के माध्यम से दे दी है। प्रतियोगिता में कुल 15 इवेंट कराए जाने पर सहमति बनी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी में बताया कि वि.वि.परिसर में युवा महोत्सव के अंतर्गत युवा तरंग कार्यक्रम के विधिवत आयोजन हेतु कुलपति जी ने सभागार में बैठक कर संबंधित सभी जिम्मेदार संयोजयों ,उपसंयोजकों एवं सदस्यों को यथोचित दिशा निर्देश जारी किए, ज्ञातव्य हो कि युवा महोत्सव को संपन्न करने के लिए राज भवन के निर्देश एवं कुलपति जी के मार्गदर्शन में कुलसचिव ने समिति का गठन प्रो. वंदना पांडेय के संयोजकत्व में गठित की, जिसमें कई सदस्य एवं सह-संयोजक के रूप में प्रो. अरुण कुमार सिंह को नामित किया गया। इसके उपरांत 15 उप समितियों का भी गठन करके एक एक इवेंट की जिम्मेदारियां डिस्ट्रीब्यूट की गई।

कार्यक्रम के उप-प्रभारी प्रो. अरुण सिंह ने अनौपचारिक वार्ता के क्रम में अवगत कराया कि प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा। लंच के लिए आंशिक शुल्क लगेगा। प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपने प्रभारी जी के सहयोग से नाश्ता और भोजन टोकन देकर प्राप्त कर सकते हैं। प्राध्यापकों के भोजन का स्टाल अलग लगेगा। कार्यक्रम का डिटेल बैनर, पोस्टर के माध्यम से एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

कुलपति जी ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत आगाज 13 तारीख को सुबह 10:00 बजे प्रशासनिक भवन के बगल में स्थित हेलीपैड के पास ओपन ग्राउंड में लगे पंडाल में मुख्य अतिथि एवं कुलपति जी द्वारा दीप प्रज्वल्लन के उपरांत शुरू होगा जो 11:30 बजे समाप्त होने के उपरांत सभी प्रतिभागी पूर्व से निर्धारित हाल में एवं शैक्षणिक भवन एक एवं दो तथा प्रशासनिक भवन में पहुंचकर अपने समिति के प्रभारी से मिलकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे कार्यक्रम का ज्यादातर भाग 13 तारीख को ही पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। तथा कुछ प्रतियोगिताएं जो शेष रह जाती हैं उसको 14 तारीख सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 तक के बीच में समाप्त करने का निर्देश दिया गया। क्लोजिंग सेरेमनी अधिकतम 3:00 बजे से आरंभ होकर 5:00 बजे मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार वितरण के बाद अंतिम रूप दे दिया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं समस्त संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यगण , एवं विश्वविद्यालय के डीन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में पैनी नजर रखेंगे।

कुलपति जी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी के अंदर छिपे टैलेंट को उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कुछ न कुछ कला छिपी रहती है, उसी के तहत विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों को उचित मंच प्रदान किया जा रहा है, सांस्कृतिक क्षेत्र में जैसे गायन, वादन ,प्रश्नोत्तरी, एकांकी, कोलाज, नृत्य ,वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, रंगोली आदि के प्रदर्शन हेतु सभी महाविद्यालयों को दिनांक 13 फरवरी से 14 जनवरी तक परिसर में आमंत्रित किया गया है।

बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, व कार्यक्रम सचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रो. निशा यादव, प्रो. मोहसिन रियाज, प्रो.प्रकाश चंद, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. शिवेंद्र ,डॉ. नितेश, डॉ. निधि, डॉ. वैशाली, डॉ. त्रिशिका, डॉ. ऋतंभरा, डॉ. अग्रहरि ,डॉ. अखिलेश ,डॉ. आशुतोष ,डॉ. सत्यम, डॉ. शुभम, डॉ. सौरभ आदि के साथ-साथ कुलपति जी के निजी सचिव भूपेंद्र पांडे उपस्थित थे।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं. 9452445878

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *