युवकों ने दिखाया दमखम, देशभर से खिलाड़ियों का होगा चयन

आजमगढ़। काशी प्रीमियर लीग (KPL – T10) के तत्वावधान में आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में मंगलवार को खिलाड़ी चयन ट्रायल की शुरुआत हुई। ट्रायल में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

यह ट्रायल 10 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें Sri Sai Hotel (Official Hospitality Partner) का सहयोग रहा। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने इस प्रोफेशनल लीग में जगह बनाने के लिए अपना हुनर आजमाया।

KPL एक इंडिया-लेवल प्रोफेशनल क्रिकेट लीग है, जिसका सीधा प्रसारण टीवी एवं OTT प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। लीग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है।

ट्रायल की निगरानी पूर्व IPL खिलाड़ी एवं KPL हेड कोच अमितोज़ सिंह तथा प्रख्यात क्रिकेट कोच व मेंटॉर नौशाद खान द्वारा की जा रही है। अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रोफेशनल क्रिकेट की बारीकियों को समझते हुए खुद को साबित कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सीधे काशी प्रीमियर लीग (KPL – T10) में खेलने का अवसर प्राप्त करेंगे। क्रिकेट में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह ट्रायल एक सुनहरा अवसर साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *