आजमगढ़।
शहर के मध्य स्थित टाइनी टॉट्स स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘रेडियंस-2026’ दिनांक 10 फरवरी 2026 को हरीऔध कला भवन में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों में वेलकम सॉन्ग, ‘दादाजी की छड़ी’, तथा शहीद भगत सिंह पर छात्र विवान सिंह की प्रेरणादायक प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। बच्चों ने किसानों की समस्याओं पर आधारित नृत्य-नाटिका, हास्य प्रस्तुतियां, शिक्षा को बढ़ावा देने वाले डांस, तथा महाभारत पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
इसके अलावा हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता के संदेश पर आधारित प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में फैशन शो, बैसाखी थीम, एवं अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आधारित विशेष प्रस्तुति ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान महान कलाकार धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नितिन गौर ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और मेहनत से कार्यक्रम सफल हो सका। इस अवसर पर राजीव सिंह ‘गप्पू’, राजेश्वर सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
