आजमगढ़, 17 फरवरी 2026।
आजमगढ़ जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। शासन की मंशानुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
इस समय विभिन्न प्रकार के रोगों के प्रकोप को देखते हुए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके।
ग्राम पंचायत खैरतपुर, विकासखंड पल्हनी में घास की कटाई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाने और सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य किया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक सफाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि गांव स्वच्छ, सुंदर और रोगमुक्त बने रहें।
अभियान के दौरान “हम सबने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है, स्वच्छ जनपद बनाना है” के नारे के साथ ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
आज के स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
