शाम मुबारकपुर के प्रसिद्ध सबा कॉन्वेंट स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा के कैंपस में 22वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जो देर रात संपन्न हुआ .इस उत्सव कार्यक्रम का नाम था कारवाँ।

बतादें की कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जैसे विद्या आश्रम , सेव द गर्ल , चन्द्रशेखर आज़ाद , जय जवान जी किसान ,कॉमेडी, महिला सशक्तिकरण, डानडी मार्च ,एजुकेशनल थीम ,सहित देश भक्ति गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसको देख और सुन कर मुख्य अतिथियों और अभिभावकों का बच्चों ने दिल लिया ।

वार्षिकउत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडे और विशिष्ट अतिथि मुबारकपुर कस्बा प्रभारी मुरारी मिश्रा रहे।

इस दौरान मुख्यअतिथि शशि मौली पांडे ने कहा की जिस तरह से यहाँ के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है मैं उन बच्चों को, गार्जियन और टीचर्स को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं… और साथ ही स्कूल के मैनेजर प्रिंसिपल को भी बधाई देता हूं।

वहीँ सबा कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजर अफ़रोज़ अहमद ने कहा की स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा में 22वां वार्षिकोत्सव आयोजित की गया था जो बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

मैनजर अफ़रोज़ अहमद ने कहा की आज के कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत शानदार प्रस्तुति पेश किया है मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और साथ ही सभी अभिभावकों का धन्यवाद देता हूँ जो हमारे स्कूल के लिए उनका हमेशा सहयोग रहता है, उन्होंने ने अपने स्कूल के सभी टीचर्स और स्टाफ का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर उप प्रिंसिपल अंसर नेयाज़ी , उम्मे अमीना प्रिंसिपल भटौरा, गुफरान अहमद, शाहिद जमाल ,डॉ जावेद कमर ,सैय्यद वजीउल हक ,हाजी शमीम अख्तर , सय्यद अनीसुल हक ,ज़मीर अहमद ,हाजी अबु बकर , रिज़वान कटरा ,आलमगीर आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *