आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ में जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारियों और विभिन्न रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा हाट-बाजार, टोला-मोहल्ला और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई की जा रही है।
21 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत घोरट, विकासखंड पल्हनी में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के निर्देशन में नालियों की सफाई, घास की कटाई, कूड़ा हटाने तथा दवा का छिड़काव किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें, जिससे बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे गुलाब चौरसिया ने कहा, “कोई भी लक्ष्य इंसान के साहस से बड़ा नहीं होता है, हार वही मानता है जो लक्ष्य के लिए लड़ता नहीं।”
सफाई कार्यक्रम में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
“स्वच्छता अपनाइए, रोगों को भगाइए” के संदेश के साथ पूरे जनपद में यह अभियान लगातार जारी है।
