आजमगढ़। भारत स्काउट और गाइड, जिला संस्था–आजमगढ़ द्वारा 22 फरवरी 2026 को विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के आगमन के साथ हुई। स्काउट एवं गाइड कैडेट्स द्वारा मुख्य द्वार पर स्कार्फ बैंड के साथ स्वागत किया गया। इसके पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना एवं स्काउट-गाइड ध्वज के समक्ष झंडारोहण किया गया।

मुख्य अतिथि ने स्काउट भवन का अवलोकन किया तथा समाज के उत्थान में स्काउट-गाइड की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।

कार्यक्रम के दौरान लार्ड बैडन पावेल एवं लेडी बैडन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। वक्ताओं ने विश्व चिंतन दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में जनपद के स्काउट-गाइड पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *