स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने संभाली कमान, रोग नियंत्रण पर जोर

आजमगढ़। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के मद्देनज़र 26 फरवरी 2026 को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा कॉलेज प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई।

अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत परिसर, मुख्य मार्ग, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में विभिन्न मौसमी रोगों के प्रकोप को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि संक्रमण और बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

सफाई कर्मचारियों ने शासन की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए “स्वच्छता अपनाइए, रोगों को भगाइए” का संदेश दिया।

अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, बृजेश यादव, महेश यादव, सुनील यादव, अतुल कुमार, राम बचन, शिव कुमार, अजय मौर्या, विनोद कुमार, श्रीकृष्णा यादव, जागृति प्रसाद, मंजीत यादव, महेंद्र शर्मा, जावेद, रियाजुद्दीन, जान मोहम्मद, अहसान, मोहम्मद असलम, गुलाब राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे दिन जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *