आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय, आजमगढ़ में 1 मार्च 2026 को मासिक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में नव नियुक्त जिला प्रभारी विधानसभा सगड़ी श्री अनुप मौर्य एवं जिला प्रभारी विधानसभा सदर डॉ. आरपी भारती का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने अपने संबोधन में कहा कि 15 मार्च 2026 को पार्टी का 6वां स्थापना दिवस एवं बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। उन्होंने सभी विधानसभा व सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि 2027 के चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके।
बैठक में एडवोकेट जनार्दन (लीगल सेल मंडल अध्यक्ष), एडवोकेट शेषनाथ राव (जिला संयोजक भीम आर्मी), एडवोकेट संजय कुमार (जिलाध्यक्ष भाईचारा कमेटी), विजयपाल चौहान (जिला उपाध्यक्ष), विशाल कुमार (जिला सचिव), रामसुभग राम (जिला उपाध्यक्ष, पूर्व सूबेदार मेजर), उमेश कुमार, सोनू आर्या, मोनू कुमार, डॉ. आनंद कुमार रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार (विधानसभा अध्यक्ष, अतरौलिया) द्वारा किया गया तथा अंत में संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया।
