आजमगढ़। 4 मार्च को होली के पावन अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी गुड्डू मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सफाई कर्मियों ने उन्हें गुलदावरी का पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

गुड्डू मिश्रा ने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी का कार्य सराहनीय है। इसी तरह अपने जनपद का नाम रोशन करते रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह कंधे से कंधा मिलाकर सफाई कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने जनपदवासियों, सफाई कर्मचारी साथियों, माताओं एवं बहनों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाल, गुलाबी, हरा और नीला—फागुन के रंग हजार हैं, सभी लोग आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाएं।

होली मिलन एवं शिष्टाचार मुलाकात कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनकर, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, रामबचन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थान: जफरपुर, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *