आजमगढ़

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 5 मार्च 2026, दिन बृहस्पतिवार को विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

राजस्व ग्राम चकगोरया में बरम बाबा स्थान के पास सड़क किनारे जमा कचरा हटाया गया, झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की गई तथा नालियों की भी सफाई की गई। यह अभियान ग्राम प्रधान की देखरेख में चलाया गया, जिसमें सफाई कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया।

इस दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों से अपील की गई कि स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने गांव को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *