आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की 92वीं जयंती तथा आजाद समाज पार्टी का 6वां स्थापना दिवस सिंहासिनी वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन कर कांशीराम साहब के विचारों और उनके संघर्षों को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट के. आनंद मंडल प्रभारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अमीर चंद्र यादव (प्रभारी आजमगढ़) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रेमचंद प्रधान मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी आजमगढ़, एडवोकेट जनार्दन मंडल अध्यक्ष लीगल सेल मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने के योगदान पर प्रकाश डाला।

इस दौरान भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिला व विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शेषनाथ राव (जिला संयोजक, भीम आर्मी आजमगढ़) समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *