नरेहथा/मेहनगर/आजमगढ़ आदर्श नर्सिंग होम नरेहथा में मुफ्त चिकित्सकीय कैंप का किया गया आयोजन। इसमें मुख्य रूप से डॉ. प्रियंका यादव स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. बी आर पटेल चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डॉ एसपी सिंह एमबीबीएस एमडी , मौजूद रहे। जिनकी देखरेख में करीब 350 मरीजों ने मुक्त चिकित्सकीय जांच का लाभ उठाया इस कैंप में जांच के साथ-साथ निशुल्क दवा भी वितरित किया गया। यह मुक्त चिकित्सकीय शिविर महीने के पहले एवं आखिरी रविवार को आयोजित किया जाएगा। आदर्श नर्सिंग होम के चेयरपर्सन राहुल सिंह ने बताया कि हमारी इच्छा है कि क्षेत्र के कमजोर वर्ग और गरीबों के लिए इस तरह के निशुल्क कैंप लगवा करके अच्छे डॉक्टर से मरीज का इलाज करवाया जाए जिससे कि लोगों का शुद्ध तरीके से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। भगवान आदर्श ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक श्री वंश बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी शुरू से ही यह इच्छा थी कि शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को अच्छी सुविधा प्रदान करें जिससे मैं सभी का सहयोग कर सकूं और इस कार्य में मैं धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हूं आगे मेरी सोच यह भी है कि मैं गरीबों एवं असहायों की पूर्णतः मुफ्त शिक्षा व मुक्त इलाज करवा सकूं और हमारे स्वर्गीय पिताजी की भी यह इच्छा थी कि अपने क्षेत्र में एक अच्छा विद्यालय और एक अच्छा अस्पताल हो आज मुझे खुशी है कि मैं उनकी इच्छा को पूर्ण करने में सफल हो रहा हूं। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, हरिकेश सिंह,अमित सिंह, नवीन कुमार रावत, प्रदीप सिंह ,पंकज राय,संजय सिंह,रवि राय एवं अस्पताल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *