चक्रपाणपुर,नरेहथा आजमगढ़।

आदर्श पब्लिक स्कूल नरेहथा चक्रपानपुर में 31 दिसंबर दिन मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम में बच्चों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया साथ ही साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार रहें।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा क्षेत्र के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का विद्यालय के प्रबंधक वंश बहादुर सिंह, प्राचार्य भावना सिंह,डायरेक्टर राहुल सिंह ने माल्यार्पण कर,बुके देकर सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों व अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने मंच से संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा उस शेरनी का दूध है जिसे पीकर सभी दहाड़ मार सकते हैं। इसलिए अपने बच्चों को संस्कार के साथ-साथ अच्छी शिक्षा और बड़े छोटों का अदब लिहाज़ भी आना चाहिए। आज के अभिभावकों को बच्चों के ऊपर ज्यादा मानसिक तनाव न देते हुए उनकी इच्छा के अनुसार शिक्षा प्रदान करने और उन्हें अपने भविष्य के मार्ग को स्वयं निर्धारित करने का अवसर प्रदान करना चाहिए जिससे उनके ऊपर किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न हो और वे अपने क्षेत्र में कामयाबी की बुलंदीयो तक आसानी से पहुंच सके। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के एकेडमिक हेड

अमित सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *