बलिया। जिला महिला अस्प्ताल पर बृहस्पतिवार को बड़े धूमधाम से इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) दिवस मनाया गया।इस अवसर पर रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह ने कहा कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा 2 अप्रैल को राष्ट्रीय ईएमटी दिवस घोषित किया है।सभी ईएमटी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सेवाओं के दौरान निष्ठा, मेहनत, ईमानदारी, बहादुरी और समर्पण के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन एक सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव ने कहा कि आपात स्थिति में फंसे लोगों के जीवन को समय पर पहुंच कर राहत पहुंचाना मानव सेवा का एक महान अवसर है।एंबुलेंस पर कार्यरत ईएमटी पेशेंट को अस्पताल ले जाते समय मरीज को फर्स्ट एड, बीपी, पल्स रेट, टेंपरेचर आदि का जांच करते है एवं डॉक्टर से बात करके जरूरी इलाज भी प्रदान करते है। अच्छे कार्य करने वाले ईएमटी को सीएमएस डॉ सुजीत कुमार यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर , शैलेंद्र, हरेंद्र, सोनू और एमरजैंसी मेडिकल टेक्निशियन राजकुमार, संघ रतन,अनीता, संतोष, बृजेश,जगलाल, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *