निषाद सेवा संस्थान द्वारा रविवार को जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हाल में महाराजा गुहराज निषाद (निषादराज) की जयंती बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 3 बजे तक चला, जिसमें समाज के लोगों की भारी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकासशील इंसान पार्टी (VIP Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत स्वामी रामचयन दास निषाद (कर्मा घाट मठ, जौनपुर) ने शिरकत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा निषादराज के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

वक्ताओं ने कहा कि महाराजा निषादराज को आराध्य मानते हुए उनके आदर्शों को अपनाना ही समाज के विकास का मार्ग है। कार्यक्रम के दौरान एक प्रमुख मुद्दा यह भी उठाया गया कि आजमगढ़ नगर पालिका कार्यालय में रखी महाराजा निषादराज की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाए। इस पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर जल्द से जल्द प्रतिमा स्थापना कराने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में अध्यक्षता संजय निषाद (एडवोकेट) ने की। इस दौरान मुखराम निषाद (उपाध्यक्ष), राजेश निषाद (महामंत्री), सुधीर निषाद (कोषाध्यक्ष), किशन निषाद, सीताराम निषाद, बृजेश निषाद, मिशन निषाद (समाजसेवी), सन्नी निषाद (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), मनोज निषाद (प्रधान), रामाश्रय निषाद, बद्री निषाद, अरविंद निषाद (गीतकार), कुश निषाद, संतोष निषाद (प्रधान), राजेन्द्र निषाद, अमित निषाद, बाबूलाल निषाद, मोला निषाद, रवि निषाद, दीपक निषाद, सुरेश निषाद, विजय निषाद, रामपाल निषाद, रघुवीर निषाद, ईश्वर निषाद, राहुल साहनी, रामजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

अंत में निषाद सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *