आजमगढ़ डॉ भीम बाबा साहब अंबेडकर जयन्ती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान सहजन का पौधा लगाया गया ग्राम पंचायत हाशापुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान आज चलाया जा रहा है आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को दिन मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा जहां-जहां अंबेडकर जी का जयंती मनाया जा रहा है वहां के आसपास के प्रागंण की विशेष स्वच्छता अभियान कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहा है जिससे कि इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाया जाए आज जो है ग्राम पंचायत हाशापुर में ग्राम प्रधान जी के देखरेख में पूरे प्रागंण मे घास की कटाई करते हुए झाड़ू लगाते हुए कचरा हटाते हुए सफाई के बाद ग्राम प्रधान और सफाई कर्मचारियों द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के पास सहजन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करते हुए आसपास के लोगों को भी जागरुक करते हुए कि आप लोग एक पौधा अवश्य लगे जिससे कि वातावरण शुद्ध रहे स्वच्छ रहे सुंदर रहे आज के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जी जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव श्रीराम यादव अतुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत हाशापुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *