आजमगढ़:
“जो खुद को मजबूत बनाता है, वही हालात बदल देता है” — इस संदेश के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।
बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कोल पांडे में ग्राम प्रधान की देखरेख में सफाई कर्मियों ने विशेष अभियान चलाते हुए घास की कटाई, कचरा निस्तारण, झाड़ू लगाकर सफाई तथा चुना का छिड़काव किया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया, ताकि मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचाव किया जा सके।
अभियान के तहत पूरे जनपद में सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दे रहे हैं। “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है, स्वच्छ जनपद बनाना है, स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है” के संकल्प के साथ अभियान लगातार जारी है।
इस मौके पर गुलाब चौरसिया, बाबूराम, अभय चौहान, महेंद्र कुमार एवं अजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
