आजमगढ़ में संचारी रोगों की रोकथाम के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई अभियान तेज किया गया है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोलबाज बहादुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में नालों और नालियों की सफाई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाने का कार्य किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।

अभियान के दौरान “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के नारे के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मोहम्मद असलम, श्री कृष्णा यादव, महेंद्र कुमार और आसमा खातून सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *