सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे घास कटाई, कचरा हटाने व चुना छिड़काव का किया कार्य

आजमगढ़ जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत एकरामपुर में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

ग्राम प्रधान की देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा गांव की सड़कों के दोनों किनारों पर घास की कटाई की गई, कचरा हटाया गया तथा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही संक्रमण और विभिन्न प्रकार के रोगों के प्रकोप से बचाव के लिए चुना का छिड़काव भी किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि साफ-सफाई अपनाकर ही बीमारियों से बचा जा सकता है। वर्तमान समय में फैल रही विभिन्न बीमारियों को देखते हुए स्वच्छता को जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेंद्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *