आजमगढ़, 24 अप्रैल 2026:

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हरिऔध कला भवन, आजमगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रोड के दोनों पटरी एवं प्रांगण में व्यापक साफ-सफाई की गई।

यह अभियान जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पूरे क्षेत्र में सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं जनपदवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपने गांव, मोहल्ले और बाजार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि विभिन्न प्रकार के रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

अभियान के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, सुनील यादव, रामबचन, नर्मदा गौंड, साकरुन, बबीता, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्णा यादव, जान मोहम्मद, अहसान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *