अध्यक्ष से लेकर सदस्य पद तक हुआ मतदान, कुल 670 मत पड़े
आजमगढ़ में श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास (ट्रस्ट) के कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2026-2031 के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतदान के बाद मतगणना में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कुल 670 मत पड़े।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में
श्री अतुल अग्रवाल को 420 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी श्री सुदर्शन दास अग्रवाल को 344 मत मिले।
वहीं धर्मशाला एवं भंडार अध्यक्ष पद पर
श्री राजेन्द्र प्रसाद ने 421 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि श्री ओम प्रकाश को 241 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद के लिए
श्री आशीष को 300 मत प्राप्त हुए, जबकि श्री अंकित को 283 मत मिले।
प्रबंधक पद पर
श्री डेविड ने 432 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि श्री निखिल को 226 मत मिले।
सहायक प्रबंधक पद पर
श्री अमर नाथ अग्रवाल को 345 मत प्राप्त हुए, जबकि श्री गगन कुमार अग्रवाल को 312 मत मिले।
सदस्य पदों के लिए भी मतदान हुआ, जिसमें कई प्रत्याशियों को अलग-अलग मत प्राप्त हुए।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और सभी पदाधिकारियों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
