न्यास ट्रस्ट के बहुप्रतीक्षित चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला। रविवार को हुए मतदान और देर रात संपन्न मतगणना के बाद आए नतीजों में नए चेहरों ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रस्ट की कमान अपने हाथ में ले ली।

अध्यक्ष पद की सबसे अहम लड़ाई में अतुल कुमार अग्रवाल उर्फ मुन्ना ने 420 मत हासिल कर मौजूदा अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद अग्रवाल को 244 वोटों से हराकर स्पष्ट जीत दर्ज की। इस परिणाम के साथ ही ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन तय हो गया।

अन्य प्रमुख पदों पर भी नए नेतृत्व का उदय हुआ—

धर्मशाला एवं भंडार अध्यक्ष: राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (421 वोट) ने ओम प्रकाश अग्रवाल (241 वोट) को हराया

उपाध्यक्ष: आशीष अग्रवाल (380 वोट) ने अंकित अग्रवाल (283 वोट) को पराजित किया

प्रबंधक: डेविड अग्रवाल (432 वोट) ने निखिल अग्रवाल (226 वोट) को हराया

सहायक प्रबंधक: अमरनाथ अग्रवाल (345 वोट) ने गगन कुमार अग्रवाल (312 वोट) को पीछे छोड़ा

इसके अलावा ट्रस्ट के नए सदस्य के रूप में गौरव अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अमन गर्ग और रितेश गोयल ने भी जीत हासिल की।

गौरतलब है कि अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी का यह चुनाव कई वर्षों बाद आयोजित हुआ, जिसे लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीते दिनों से चल रहे जोरदार प्रचार-प्रसार के बीच यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय बना रहा,

कुल मिलाकर, इस चुनाव ने ट्रस्ट में नई सोच और नए नेतृत्व की शुरुआत का संकेत दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *