एकरामपुर में शादी समारोह से पहले सफाई, सड़क किनारे घास कटाई व चुना छिड़काव

आजमगढ़, 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार):

जनपद में “जन-जन का यही नारा है, स्वच्छता अपनाना है” संदेश के साथ संचारी रोगथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ गांवों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि मौजूदा समय में फैल रहे विभिन्न रोगों से बचाव किया जा सके।

इसी क्रम में मंगलवार को ग्राम पंचायत एकरामपुर में शादी-विवाह कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई की गई। सफाई कर्मियों द्वारा सड़कों के दोनों किनारों पर उगी घास की कटाई, झाड़ू लगाना, चुना छिड़काव और कचरा हटाने का कार्य किया गया।

जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में इसी प्रकार सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे हैं, जिससे संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इस दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *