आजमगढ़/वाराणसी। आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में अविका सिंह (पुत्री पूजा सिंह) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.97% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अविका सिंह की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पण दिखाते हुए यह मुकाम हासिल किया।
परिजनों और शुभचिंतकों ने अविका को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
अविका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
