‘हमारी जनगणना हमारा विकास’ को विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालयों तक पहुंचाने का कुलपति ने दिया निर्देश,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित कुलपति सभागार में आज जनगणना-2027 के तहत आजमगढ़ की पूरी जनगणना टीम जिसमें मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर कुलभूषण सिंह, निदेशक जनगणना आकाश राय व अपर जिला जनगणना अधिकारी चंदन जी की उपस्थिति रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो .संजीव कुमार जी ने की, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्व-गणना से युवा पीढ़ी को अपडेट करना रहा।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि परिसर में स्व-गणना पर आधारित कार्यशाला को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकगण भी उत्साहित दिखे। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने जनपद मुख्यालय से आए हुए आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद आठवीं जनगणना का शुरूआती रुझान सकारात्मक है , नई पीढ़ी में उत्साह का माहौल है, आधुनिक तकनीकी के माध्यम से स्व-जनगणना हो या आम- जनगणना इससे समय एवं सिक्के दोनों का बचत होगी, क्योंकि अब आजमगढ़ ही नहीं देश के हर कोने में नई पीढ़ी, आधुनिक टेक्नोलॉजी से अपने को जोड़ चुकी है। पान की दुकान से लेकर ठेले एवं खोंमचे वाले भी यूपीआई के माध्यम से लेन-देन कर रहे हैं तो यहां बैठी छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापक स्व- गणना के माध्यम से 7 मई से एक बेहतर शुरुआत करें एवं प्रदेश सरकार, भारत सरकार के इस नेक कार्य में यथासंभव सहयोग दें। कुलपति जी ने यह कहते हुए जिला प्रशासन को बधाई दी की सूत्रों के माध्यम से पता चला है कि अपना जनपद जनगणना के मामले में न केवल प्रथम स्थान पर है अपितु वह ड्राइविंग सीट पर भी बैठकर नेतृत्व कर रहा है, जो हमारे जनपद के लिए हर्ष का विषय है।

जनपद मुख्यालय से आए मास्टर ट्रेनर कुलभूषण ने कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित नई पीढ़ी का आवाहन किया कि बिना आपके सहयोग से सरकार की यह योजना सफल नहीं हो सकती, इसलिए हमारी टीम ने आपके विश्वविद्यालय का चुनाव किया। उन्होंने कुलपत जी व कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देवेंद्र पांडे जी के प्रति आभार करते हुए व्यक्त किया कि स्व- गणना के लिए इतना बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। अपर जिला जनगणना अधिकारी चंदन जी एवं आकाश राय ने कुलपति जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण व छात्र-छात्राएं स्व- गणना के बाबत आमजन को भी जागरूक करें। 7 में से 21 में तक स्व गणना का समय प्रदेश सरकार ने निर्धारित किया है जिसमें शुरुआती दिनों में मकान व उसमें संसाधनों की गणना होगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक मोबाइल से ही एक परिवार की एंट्री हो सकेगी। घर का एक मुखिया तथा उसमें उपलब्ध सदस्यों का नाम डालकर समय से सबमिट कर राष्ट्र के इस महाअभियान में सहयोग करें। उन्होंने कुलपति जी से अनुरोध किया कि सभी संबद्ध महाविद्यालयों को इस जनगणना महाअभियान में जुड़ने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। कुलपति जी ने सहमति दी कि हमारे सभी महाविद्यालय इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

कार्यक्रम में जिन अन्य लोगों की उपस्थिति रही उसमें डॉ0 प्रवेश सिंह, डॉ0 जयप्रकाश, डॉ मनीषा, हरेंद्र प्रजापति ,शशि प्रकाश ,निधि ,नितेश, विजय के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र प्रजापति ने किया।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो. नं. 9452 4458 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *